गरियाबंद जिले थाना देवभोग, थाना अमलीपदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 02 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरणों में कुल 115 कट्टा (48.75 कि्ंवटल) कीमती 01 लाख 51 हजार 125 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद जिले थाना देवभोग, थाना अमलीपदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 02 पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुए 02 प्रकरणों में कुल 115 कट्टा (48.75 कि्ंवटल) कीमती 01 लाख 51 हजार 125 सौ रूपये का अवैध धान को किया गया जप्त।


गरियाबंद| गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 02-03.01.2026 को मुखबीर से थाना देवभोग को सूचना मिला की तीन वाहनों में उडीसा की ओर से थाना देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम अलग-अलग घटना स्थल रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी. 26-3883 में 60 कट्टा (24 कि्ंवटल) अवैध धान जप्त। इसी क्रम मे थाना अमलीपदर को मुखबीर से सूचना मिला की उडिसा की ओर से एक बोलेरो पीकअप में अवैध रूप से धान परिवहन कर बिक्री करने के लिए जा रहा है। जिसकी सूचना दतस्दीक हेतु घटना स्थल पर पुलिस टीम रवाना कर एक बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.-10-एम-0487 में 55 कट्टा प्रत्येक में 45 की भरती कुल (24.75 कि्ंवटल) बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। अवैध रूप से परिवहन करते कुल 115 कट्टा (48.75 कि्ंवटल) धान के साथ 02 चार पहिया वाहन को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।   
इसी प्रकार विगत एक माह, 25 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 58 प्रकरणों में 6893 कट्टा (2960.25) कि्ंवटल अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

*जप्तधान-*
विगत एक माह, 25 दिवस में कुल 54 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध धान एवं 04 प्रकरणों मे जप्त लावारिस धान के साथ कुल 6893 कट्टा धान कुल 2960.25 कि्ंवटल कुल कीमती 91 लाख 76 हजार 775 रूपये

*दिनांक 02-03/01/2026 की कार्यवाही में जप्त वाहन-*
01) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी. 26-3883 में 60 कट्टा धान थाना देवभोग
02) बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओ.डी.-10-एम-0487 में 55 कट्टा धान थाना अमलीपदर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *