सड़क हादसों का हाईवे: NH-130C पर पिकअप ने इनोवा को मारी टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल-बाल बचे।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

•सड़क हादसों का हाईवे: NH-130C पर पिकअप ने इनोवा को मारी टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल-बाल बचे।

•गौरीशंकर कश्यप की गाड़ी क्षतिग्रस्त, अभ्यारण्य क्षेत्र में चौड़ीकरण न होने से लगातार हो रहे हादसे।

गरियाबंद (न्यूज़ रिलीज़) राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को राजापड़ाव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने निज निवास से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच एक तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने सामने से उनकी इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

40 किमी संकरा मार्ग बना काल स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, NH-130C पर झरियाबाहरा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का मार्ग अभ्यारण्य क्षेत्र से होकर गुजरता है। सड़क चौड़ीकरण न होने और बारिश के कारण इस मोड़ पर विजिबिलिटी और जगह कम पड़ जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले इसी राजमार्ग पर हुए हादसे में देवभोग के रेंजर और उनके चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने शासन-प्रशासन से इस संवेदनशील मार्ग के चौड़ीकरण की मांग तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *