
गरियाबंद जिले के चार थानों में 10 और 11 अक्टूबर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस शिविर, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत।
जिला संवाददाता / गरियाबंद जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए जिले के चार प्रमुख थानों में दो दिवसीय विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 10 अक्टूबर (शनिवार) और 11 अक्टूबर (रविवार), 2026 को सुबह से आयोजित किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को थाना परिसर में बिजली व्यवस्था युक्त कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस शिविर में स्थानीय परिवहन सुविधा केंद्रों के सहयोग से आम नागरिक आसानी से अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।
इन थानों में इस तारीख को आयोजित होंगे शिविर:
• थाना पाण्डुका: दिनांक 10/10/2026 एवं 11/10/2026 (संबंधित केंद्र: सिन्हा परिवहन सुविधा केंद्र कोपरा एवं साहू बीमा पॉइंट एंड चॉइस सेंटर गरियाबंद)
• थाना पीपरछेड़ी: दिनांक 10/10/2026 एवं 11/10/2026 (संबंधित केंद्र: खुशी कंप्यूटर एंड परिवहन सेवा केंद्र गरियाबंद)
• थाना इंदागांव: दिनांक 10/10/2026 एवं 11/10/2026 (संबंधित केंद्र: सिन्हा कंप्यूटर एंड ऑनलाइन सेंटर मैनपुर एवं राजपूत कंप्यूटर गोहरापदर)
• थाना अमलीपदर: दिनांक 10/10/2026 एवं 11/10/2026 (संबंधित केंद्र: जय दुर्गा परिवहन सुविधा केंद्र देवभोग एवं लखन कंप्यूटर सेंटर देवभोग)
इस विशेष अभियान की सूचना कलेक्टर गरियाबंद और पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को सादर सूचनार्थ भेज दी गई है। साथ ही सभी संबंधित परिवहन सुविधा केंद्रों को शिविर में मुस्तैद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने नजदीकी थाना परिसर में पहुंचकर अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी करें।












Leave a Reply