
लाख की खेती से आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं: जनपद सीईओ ने वितरित किए प्रमाण पत्र, पौधारोपण भी किया।
मैनपुर (न्यूज़ रिलीज़):ग्राम पंचायत डूमाघाट और ग्राम कांडसर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान बिहान योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वैज्ञानिक विधि से लाख (Lac) खेती की ट्रेनिंग पूरी करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
क्लस्टर अमलीपदर के अंतर्गत ग्राम संगठन कांडसर महिला पीजी से जुड़ी महिलाओं ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में लाख खेती का वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गेंंदलाल चुरेन्द्र, कार्यक्रम अधिकारी कपिल नायक तथा डूमाघाट सरपंच यशवंत मरकाम की उपस्थिति में महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।सरकारी योजनाओं व नशामुक्ति पर दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सीईओ गेंदलाल चुरेन्द्र ने बिहान की महिलाओं द्वारा की जा रही लाख खेती और उससे हो रही अच्छी आय की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक रहने की अपील की।
सरपंच यशवंत मरकाम ने भी उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को लाख की खेती का दायरा बढ़ाने और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत करने के तरीके बताए।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम के दौरान सुबरन सोरी, हरिसिंह, जयधर, जंतु सोरी, लखीधर ओंटी, यदु मरकाम, बाजो मरकाम, पानोबाई, सावित्री, मिथिला, पिंकी, बिमला, सुरेखा, बसंती, पद्मनी, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व बिहान की महिलाएं मौजूद रहीं।












Leave a Reply