गरियाबदं पुलिस द्वारा 2 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबदं पुलिस द्वारा 2 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज़ रिलीज़ संवाददात,गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश  एवं मार्गदर्शन  में समस्त थाना प्रभारियों को नशे  के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं फिक्स प्वाइंट को सक्रियर कर पतासाजी किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 23.06.2026 के शाम को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम कोकडी रोड होते हुए दो व्यक्ति अपने अपने सोल्ड टीव्हीएस स्कूटी में अवैध रूप गांजा मादक पदार्थ ले कर परिवहन कर रहा है। मुखबीर के बताए हुलिया के एवं स्कूटी के आधार पर ग्राम कोकड़ी चैक के पास तैनात पुलिस जवान के द्वारा संदिग्ध वाहन को रोक कर पुताछ किया गया। मामला संदेहास्पद होने पर पुलिस जवान के द्वारा अपने वरिष्ट अधिकारी को सूचना दिया। थाने से स्टाफ एवं स्पेषल टीम भेज कर संदेही आरोपियों का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा मादक पदार्थ पाया गया। आरोपियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) इमरान अली उर्फ दादू पिता बरकत अली उम्र 31 वर्ष वार्ड नम्बर 15 गरियाबंद थाना गरियाबंद 02) रवि शास्त्री (सागर) पिता जगदीष शास्त्री उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 गरियाबंद थाना गरियाबंद का रहने वाला बताया। जिसकेे कब्ज से कुल 02.090 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 104500 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-:
01) इमरान अली उर्फ दादू पिता बरकत अली उम्र 31 वर्ष वार्ड नम्बर 15 गरियाबंद थाना गरियाबंद
02) रवि शास्त्री (सागर) पिता जगदीष शास्त्री उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 15 गरियाबंद थाना गरियाबंद

जप्त सामग्री –
02.090 अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 104500 रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *