धर्मापुर धर्मांतरण मामले में उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू रक्षा छत्तीसगढ़।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

धर्मापुर धर्मांतरण मामले में उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू रक्षा छत्तीसगढ़ ।


राजनांदगांव |विश्व हिंदू रक्षा परिषद के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने जिले के धर्मापुर धर्मांतरण के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए डेविड चाको से  पुछताछ पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी 200 नए चर्च खोलने की तैयारी का मामले का खुलासा किया जा चुका है इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए एवं बड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहे हैं कल तक छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का सबसे बड़ा केंद्र बस्तर सरगुजा कांकेर हुआ करता था लेकिन अब  इस खुलासे के बाद राजनांदगांव भी धर्मांतरण के मामले में इन विद्रोहियों के लिए सुरक्षित जगह बन चुका है  जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित करोड़ों की लागत से बनाए गए इस बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल लंबे समय से खेला जा रहा था विभिन्न हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद  प्रशासन ने जांच की तब मामले का खुलासा हुआ व इस मामले के मुख्य आरोपी डेविड चाको के बारे में पता चला है कि वह कई बार विदेश यात्रा  कर चुका है कहीं इसका कनेक्शन छांगुर बाबा की तरह तो नहीं है जिन्होंने बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का गंदा खेल खेला कहीं यहां पर भी यूपी की तरह बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का खेल तो नहीं खेला जा रहा है  इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए गौरतलब है कि पुलिस जांच में आए तथ्यों के मुताबिक आश्रम का संचालक डेबिट चाको छत्तीसगढ़ में 200 से अधिक जगह पर नए चर्च खोलने की तैयारी में था इसके लिए बाकायदा दुरुस्त गांव को चिन्हित किया गया था इसमें पास्टर डेविड चाको  के अलावा 100 से अधिक लोगों को शामिल किया गया है जिसकी पूरी लिस्ट पुलिस के हाथ लगी है इसके बाद पुलिस ने इन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस देना शुरू कर दिया है आने वाले समय में इसको लेकर और बड़े खुलासा  होने की उम्मीद है पुलिस ने आश्रम की संचालन के लिए विदेशी फंडिंग से जुड़े हुए कुछ दस्तावेज को बरामद कर लिया है पुलिस टीम ने पास्टर डेविड चाको सहित इस मामले में संलिप्त लोगों के बैंक ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दिए हैं इससे साफ होता है कि आश्रम का संस्थापक संचालन विदेशी फंडिंग से किया जा रहा था आश्रम में जप्त दस्तावेज डिजिटल  साक्ष्य से स्पष्ट हो गया है कि धर्मापुर के मिशनरी आश्रम का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फैला है इन जिलों में ऐसी चर्चा है कि और आश्रम खोलने की तैयारी चल रही है जिसे  लेकर कई लोगों से संपर्क किया जा चुका है पुलिस ने जांच में  पुष्टि की है वहीं पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है विश्व हिंदू रक्षा परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने धर्मापुर धर्मांतरण के मामले में खुलासा करने पर जिले के एसपी अंकिता शर्मा का आभार व्यक्त किया एवं साथ ही इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *