पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से बढ़ी आम जनता की परेशानी : नूतन मरकाम ।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से बढ़ी आम जनता की परेशानी : नूतन मरकाम ।

गरियाबंद |केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस नेता नूतन मरकाम कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
नूतन मरकाम ने कहा कि खेती किसानी पहले से ही संकट के दौर से गुजर रही है। डीजल महंगा होने से सिंचाई, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और परिवहन का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक
स्थिति और कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण खाद्य पदार्थों सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और गरीब परिवार महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करनी चाहिए तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
नूतन मरकाम ने मांग की कि किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार विशेष योजनाएं लागू करे, ताकि बढ़ती महंगाई से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *