रायपुर/बिलासपुर आकाश सोनी
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतर (प्रोत्साहन) राशि 28 फरवरी 2026 को किसानों के खातों में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय कार्यक्रम में इस राशि का वितरण करेंगे।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, “कृषक उन्नति योजना” अंतर्गत पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। राज्य स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रहेगी, वहीं सभी विकासखंडों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत लाखों किसानों को लाभ मिलेगा और हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा आगामी फसल की तैयारी में सहूलियत मिलेगी।











Leave a Reply