
कलेक्टर ने निर्माणाधीन न्यायालय और तहसील भवन का किया आकस्मिक निरीक्षण।
तहसील कार्यालय भवन को कार्य जल्द पूर्ण कर हैण्डओवर करने के दिए निर्देश।
न्यायालय भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य करें।
गरियाबंद, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज देवभोग में निर्माणाधीन न्यायालय भवन एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवनिर्मित तहसील कार्यालय के सभी कक्षों का अवलोकन किया तथा निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग की गई सामग्रियों और भवन की संरचना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तहसील कार्यालय भवन का निर्माण लगभग 65 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है इसमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शेष कार्यों को तीव्र गति से पूरा कर भवन को शीघ्र ही राजस्व विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि कार्यालय का संचालन किया जा सके। उन्होंने कार्यालय परिसर में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीइओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन न्यायालय भवन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन को व्यवस्थित बनाएं। श्री उइके ने न्यायालय भवन की संरचनाओं में किसी भी प्रकार की निर्माण में त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसलिए ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी द्वारा प्रत्येक कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप ही करे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समय-सीमा में बनाएं। उन्होंने निर्माण स्थल की साफ-सफाई, सामग्री के उचित भंडारण और कार्य स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।











Leave a Reply