पंचायती कार्यों के साथ सामाजिक योगदान,बच्चों के विद्यालय प्रवेश कराने में सक्रिय भूमिका।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

पंचायती कार्यों के साथ सामाजिक योगदान,बच्चों के विद्यालय प्रवेश कराने में सक्रिय भूमिका।

बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा के (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा) के पंच एकांश पटेल स्थानीय विकास और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न केवल पंचायत संबंधित विकास कार्य जैसे सीसी रोड निर्माण और नालियों की सफाई की निरंतर देख-रेख कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा संबंधी पहलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।  जिससे वार्ड का दिशा और भी बदल रहा है। पंच एकांश पटेल न केवल पंचायत के औपचारिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक पहल में भी आगे आकर मदद करते हैं। उन्होंने अपने वार्ड के करन पटेल के पुत्री कल्याणी पटेल को प्राथमिक शाला बिर्रा में पहिली कक्षा में दाखिला करवाकर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। दाखिला के बाद उन्होंने विद्यालय से समन्वय कर कल्याणी के लिए स्कूली ड्रेस भी उपलब्ध करवाई, जिसे कल्याणी के माता-पिता ने काफी सराहना की। पंच एकांश पटेल ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने नवजात या छोटे बच्चों का समय पर स्कूलों में दाखिला कराएं और जो बच्चे पहले से पढ़ रहे हैं उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कल्याणी के माता-पिता गांव में नहीं है,कमाने खाने के लिए बाहर गए हुए है,लेकिन शिक्षा से कोई बच्चे चुके नहीं इस उद्देश्य से दाखिला कराया गया। क्योंकि शिक्षा ही बच्चों और गांव के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर प्रधान पाठक मीनाक्षी कश्यप,नोहर राम साहू,पूजा पटेल,भारती काश्यप,सरिता चौहान उपस्थित थे।

टिप फोटो सलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *