रेना जमील को  सूरजपुर जिले के 11वीं कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार ।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

रेना जमील को सूरजपुर जिले के 11वीं कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार ।

सूरजपुर|संवाददाता- विकाश कुमार गुप्ता ,सूरजपुर,11 मई 2026 – वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रेना जमील ने सूरजपुर जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक कमान संभाल ली है। उनके पदभार ग्रहण करते ही जिला प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा और सक्रियता का माहौल देखने को मिला, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों की जानकारी साझा की।
जनहित और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस पदभार ग्रहण करने के बाद अपने प्रथम संबोधन में कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी,संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना होगी, उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
सुशासन तिहार और जनगणना की तैयारी नई कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार-2026 का सफल संचालन प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा, इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, इसके साथ ही आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को भी व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर जोर
कलेक्टर रेना जमील ने स्पष्ट किया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।


सुदूर क्षेत्रों का करेंगी दौरा उन्होंने कहा कि वे जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा कर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगी, आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण और जवाबदेही के साथ दायित्व निभाने की अपील की।


प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ रेना जमील इससे पूर्व मंत्रालय के वित्त विभाग में उप सचिव के रूप में पदस्थ थीं, इसके अलावा वे बस्तर में संयुक्त कलेक्टर तथा बलरामपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं,प्रशासनिक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के कारण उन्हें एक प्रभावी एवं संवेदनशील अधिकारी माना जाता है, जिले में उनके नेतृत्व से प्रशासनिक कार्यों में गति आने और जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *