विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित।


गोहरापदर, गरियाबंद | 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय गोहरापदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ कुल 5 पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में मुनगा (सहजन), जामुन, अमरूद एवं नीम के पौधे शामिल रहे। उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से श्री वीरेन्द्र कुमार नरेटी (सहायक ग्रेड-3) एवं श्री गोवर्धन बघेल (कंप्यूटर ऑपरेटर) की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं विद्यार्थियों में मनीष सिन्हा, सौरव साहू, राजेन्द्र नायक, अरशद खान, भिकराम दुर्गा, मोहम्मद फरहान मेमन, खिलेन्द्र जगत, योग्यता पाल, दुर्गामिनी कश्यप, तृष्णा सोरी, सुषमा सोम सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *