मानिकचंद्र जायसवाल बलंगी निवासी पर भैयालाल अगरिया को बाहर काम करने के बहाने गायब करने का लगाये आरोप।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

मानिकचंद्र जायसवाल बलंगी निवासी पर भैयालाल अगरिया को बाहर काम करने के बहाने गायब करने का लगाये आरोप।

सूरजपुर|रिपोर्टर •विकाश कुमार गुप्ता |सूरजपुर: सूरजपुर के ब्लॉक ओड़गी के ग्राम पंचायत महुली निवासी श्रीमती श्रीदेवी पति भइयालाल जाति अगरिया उम्र 26 वर्ष ग्राम महुली, थाना बिहारपुर, तह० पो बिहारपुर, जिला-सूरजपुर (छ०ग०) की निवासी है जिन्होंने आरोप लगाया कि मानिक चन्द जायसवाल उम्र लगभग 32 वर्ष जाति कलार ग्राम बलंगी, चौकी थाना व पो० बलंगी, जिला बलरामपुर (छ०ग०) का निवासी  ने दिनांक 01/07/2026 को आवेदिका के घर से आवेदिका के पति भइयालाल अगरीया को बहला फुसलाकर मोटी रकम मजदूरी का झांसा देकर मथुरा काम कराने हेतु ले गया इसके पश्चात दिनांक 03/07/2026 को आवेदिका के पति भइयालाल ने फोन नं0 8224901308 से आवेदिका के फोन नं. 8815835769 में फोन लगारक बताया कि मैं मथुरा पहुंच गया हूँ।

इसके पश्चात् मो0न0 9183105958 अनिल कुमार देवांगन ग्राम बलंगी वाले ने आवेदिका के फोन नं0 8815835769 में फोन लगाकर बलाया कि भइयालाल अगरीया मथुरा से गायब है तथा उसका पत्ता नहीं चला रहा है। जिसके बाद परिवार ने माणिकचंद जायसवाल से बात किए तो उन्होंने कहा कि पता लगवा रहा जो अब तक कोई पता नहीं चला है । परिवार का कहना है कि इस विषय में हमलोगो द्वारा थाना बिहारपुर में रिपोर्ट लिखाने गये तो उन्होंने रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिए उसके बाद परिवार वाले बलंगी चौकी में रिपोर्ट दर्ज करने गए पर उन्होंने भी रिपोर्ट दर्ज करने से साफ मना कर दिए । परिवार काफी दिन से परेशान है और जगह  जगह चक्कर काट रहे थे । फिर मजबूर होकर कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिए हैं । इनकी मांग है कि  इनके पति भैयालाल को जल्द से जल्द खोजकर वापस लाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *