माड़ागांव स्कूल ने लगातार 5वीं बार दिया 100% परिणाम, हुलसी निधि बनीं प्रेरणा।
संवाददाता,गरियाबंद/माड़ागांव– शहिद भीष्म कुमार यदु हायर सेकंडरी स्कूल, माड़ागांव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगातार 5वीं बार शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।
इस बार 12वीं कला संकाय में स्कूल की छात्रा हुलसी निधि ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। खास बात यह है कि हुलसी एक सामान्य परिवार से हैं और घर का काम संभालते हुए पढ़ाई करती रहीं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन रंग लाई।
हुलसी ने कहा, _”मैं दिन में घर का काम करती थी और रात में पढ़ाई करती थी। शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता का हौसला ही मेरी सफलता का आधार है।”_
स्कूल प्राचार्य ने बताया कि लगातार 5वीं बार 100% परिणाम शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा, _”हुलसी निधि जैसी छात्राएं यह साबित करती हैं कि संसाधनों की कमी भी मेहनत के आगे बौनी पड़ जाती है। वह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा हैं।”_
शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने स्कूल के इस प्रदर्शन और हुलसी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।













Leave a Reply