मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन चक्काजाम, एनएच-130सी बाधित।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन चक्काजाम, एनएच-130सी बाधित।


न्यूज़ रिलीज़ संवाददात,गरियाबंद – जुगाड़, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार):क्षेत्र में पुल, पुलिया, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्राम सभा अमाड़, देवार अमली एवं उदंती अभ्यारण क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू किया गया। यह आंदोलन राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.-130सी पर जुगाड़ स्थान पर किया जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। आंदोलन के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *