गरियाबंद – केन्दूपाटी प्राथमिक शाला में नव-निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण, शिक्षा सुविधाओं को मिली मजबूती।

ठाकुर राम ध्रुव,गरियाबंद।गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत सरईपानी क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला केन्दूपाटी में विद्यार्थियों की शैक्षिक सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नव-निर्मित अतिरिक्त भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को सुगम, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा।

लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मैनपुर की अध्यक्षा श्रीमती मोहना नेताम रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में जनपद सदस्य श्री परमेश्वर जैन, श्री चेनसिंह मरकाम, श्री किशोर मांझी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती देयमति नागेश, उपसरपंच श्री गोकरण यादव, डूमाघाट सरपंच श्री यशवंत मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना शासन की प्राथमिकता है। अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर बैठने की व्यवस्था, अध्ययन का शांत वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में श्री प्रह्लाद, श्री विद्याधर नेताम (पुजारी), श्री मान सिंह नेताम, श्री मंगल सिंह पटेल, पंचगण टीकम सिंह नागेश, दुलू मांझी, टीकमचंद यादव, श्रीमती भूमिकाती, श्रीमती केकती बाई, श्रीमती तरूणी सागर, श्री जयोराम नागेश, श्रीमती गोमति यादव, श्री अमरचंद, श्री महेश मांझी सहित ग्राम केन्दूपाटी के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।











Leave a Reply