सक्ती जिला युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव में ‘प्रताप चंद्रा एवं टीम’ की ही रहेगी मुख्य भूमिका, कार्यप्रणाली पड़ेगी सब पर भारी!
प्रताप चंद्रा के समर्थन बिना किसी भी प्रत्याशी की जीत रहेगी अधूरी, टीम साबित होगी ‘मील का पत्थर’।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

सक्ती जिला युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव में ‘प्रताप चंद्रा एवं टीम’ की ही रहेगी मुख्य भूमिका, कार्यप्रणाली पड़ेगी सब पर भारी!
प्रताप चंद्रा के समर्थन बिना किसी भी प्रत्याशी की जीत रहेगी अधूरी, टीम साबित होगी ‘मील का पत्थर’।


सक्ती। जिला युवा कांग्रेस के होने वाले आगामी संगठन चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में राजनैतिक हलचल और सरगर्मियां तेज हो गई हैं。 इस चुनावी समर में सबसे मजबूत, असरदार और निर्णायक नाम के रूप में प्रताप चंद्रा और उनकी टीम उभर कर सामने आई है। राजनैतिक विश्लेषकों और युवा कार्यकर्ताओं के बीच यह साफ चर्चा है कि इस बार के पूरे चुनाव में प्रताप चंद्रा एवं उनकी टीम की ही मुख्य भूमिका रहने वाली है। 
विज्ञप्ति के माध्यम से समर्थकों ने साझा किया कि प्रताप चंद्रा की बेदाग छवि, सांगठनिक पकड़ और काम करने की अनूठी कार्यप्रणाली इस बार सब पर भारी पड़ने वाली है। उन्होंने हमेशा जमीनी स्तर पर युवाओं के हक की लड़ाई लड़ी है, यही वजह है कि पूरे सक्ती जिले का युवा वर्ग उनके नेतृत्व पर अटूट भरोसा जता रहा है। 
समर्थन बिना जीत अधूरी, टीम साबित होगी मील का पत्थर:
चुनावी समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठों और युवाओं का साफ मानना है कि इस चुनाव में प्रताप चंद्रा के समर्थन के बिना किसी भी प्रत्याशी की जीत अधूरी रहेगी। जिसे प्रताप चंद्रा का साथ और आशीर्वाद मिलेगा, उसकी राह सबसे आसान होगी। इस बार के चुनाव में उनके रणनीतिक कौशल और ऊर्जावान साथियों की टीम एक ‘मील का पत्थर’ साबित होने जा रही है, जो पूरे चुनाव का रुख बदलने का माद्दा रखती है। 
सबसे दिलचस्प मोड़: किस प्रत्याशी को मिलेगा समर्थन?
इस पूरे चुनाव में अब सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रताप चंद्रा और उनकी टीम किस प्रत्याशी को अपना समर्थन करेगी। उनका यही एक फैसला पूरे चुनाव का रुख तय करेगा। चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही प्रताप चंद्रा की टीम ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है और जिले के कोने-कोने में युवाओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रतिद्वंद्वी खेमों में खलबली का माहौल है। आने वाले दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि प्रताप चंद्रा का यह मजबूत आधार युवा कांग्रेस को किस नई ऊंचाई पर ले जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *