छुरा थाना में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की अहम बैठक।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

छुरा थाना में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की अहम बैठक।

आकाश सोनी/ गरियाबंद :- होली पर्व एवं रमजान के मद्देनज़र छुरा थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



बैठक अंजली खलको (एसडीएम, छुरा) एवं पवन वर्मा (थाना प्रभारी, छुरा) की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ दोनों पर्व मनाएं।
इस दौरान प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन देते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने की अपील की गई।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सकें।

बैठक में मुख्य रूप से नथमल शर्मा, सलीम मेमन, रमेश शर्मा, मानसिंह निषाद, सिकंदर खान, इस्माइल मेमन, शांतनू देवांगन, पंचराम टंडन, यामीन खान, रामजी दीवान, अनीश सोलंकी, प्रकाश यादव, उज्ज्वल जैन, यामिनी चंद्राकर, कुलेश्वर सिन्हा, परमेश्वर राजपूत, मेषनंद पाण्डेय, अक्षत तिवारी, भूपेन्द्र सिन्हा सिन्हा, शीतल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *