गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज़ रिलीज़ संवाददात,गरियाबंद – नशे के विरुद्ध *नया सवेरा* अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक को थाना प्रभारी छुरा द्वारा अपनी टीम के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ दो पृथक-पृथक प्रकरण में कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3400/- रूपये  के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों का अपना नाम पूछे जाने पर अपना नाम आरोपी 1) गाडाराम यादव पिता स्व. घसिया यादव उम्र 55 वर्ष निवासी कानसिंघी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ. ग. 2) मुकेश कुमार जगत पिता हुमन जगत उम्र 20 वर्ष साकिन खट्टी लोहझर थाना छुरा जिला गरियाबंद छ. ग. का होना बताया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 1) गाडाराम यादव पिता स्व. घसिया यादव उम्र 55 वर्ष निवासी कानसिंघी थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ. ग.)।
2) मुकेश कुमार जगत पिता हुमन जगत उम्र 20 वर्ष साकिन खट्टी लोहझर थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ. ग.)।

जप्त सामग्री- 01) 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3400/- रूपये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *