करही गांव में नकाबपोशों की फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा घायल।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

करही गांव में नकाबपोशों की फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा घायल।


न्यूज़ रिलीज़ संवाददात – संदीप कश्यप,जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में देर रात लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


घटना के बाद घायल आशुतोष को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। यह घटना जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपी व्यवसायी सम्मलाल कश्यप के घर में घुसे थे। लूट की नीयत से आए आरोपियों ने घर में घुसते ही परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके।
इसके बाद बदमाशों ने घर में मौजूद दो भाइयों आयुष कश्यप और आशुतोष कश्यप पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशुतोष कश्यप को एक गोली लगी, जो उसके दाहिने हाथ में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *