
अमलीपदर हायर सेकेंडरी स्कूल में चला साइबर जागरूकता अभियान: 300 बच्चों ने सीखे बचाव के तरीके।
गरियाबंद | न्यूज़ रिलीज़: अमलीपदर तहसील के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अमलीपदर पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बी.आर. ध्रुव ने लगभग 300 छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया के खतरों और साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए।
थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, अज्ञात लिंक से बचने और किसी से ओटीपी (OTP) साझा न करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि तकनीक के फायदे हैं, तो खतरे भी, इसलिए सतर्कता जरूरी है।उन्होंने बच्चों से खुद जागरूक होने और परिवार को भी सचेत करने की अपील की। साथ ही बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।












Leave a Reply