
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,अमलीपदर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा।
गरियाबंद|अमलीपदर केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, आवश्यक खाद्य सामग्री और सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम जनता में भारी आक्रोश है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल बैठक एवं विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आर्थिक संकट से जूझ रहा है हर वर्ग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। आज देश का मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। रसोई से लेकर बाजार तक हर चीज़ आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष ललिता के नेतृत्व में स्मिर्ति ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष ,ललिता यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमलीपदर,
पंकज मांझी महामंत्री अमलीपदर,गोवर्धन,ताम्रकार,इशोराम ,चक्रधारी, उमाशंकर मरकाम, जय प्रकाश, कालेंद्री चक्रधारी, ओमप्रकाश यादव बड़े सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अमलीपदर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ललिता जी ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सहित क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
ब्लॉक नेतृत्व का संदेश:
“भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसान, मजदूर और व्यापारी परेशान हैं। जब तक सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगाती, कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी होकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।”
प्रमुख मांगें:
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों को तत्काल कम किया जाए।
आम जरूरत की खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों पर सरकार नियंत्रण लगाए।
आर्थिक मंदी की मार झेल रहे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को राहत दी जाए।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित किसान, मजदूर, स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कांग्रेस के इस जन-आंदोलन को अपना समर्थन दिया।












Leave a Reply