
संवाददाता – संदीप कश्यप,सारंगढ़| बिलाईगढ़ जांजगीर चंपा को जोड़ने वाली बसंतपुर पुल काफी जर्जर आवागमन करने वाले राहगीर परेशान ।
कहां गए वह लोग जो कहते थे सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे और जमीनी हकीकत कुछ और रहता है देखा जा रहा है कि बिर्रा क्षेत्र में एक्सीडेंट के मामले काफी सामने आते हैं और खराब सड़क और तेज वाहन से बड़ी घटना होते रहते हैं और जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं किसी बड़े घटना का इंतजार
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल के कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और जगह-जगह से लोहे की सरिए (रॉड) बाहर निकल आई हैं। पुल की ऊपरी सतह उखड़ चुकी है, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर कंपन और दबाव और बढ़ जाता है। इसके बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन भारी-भरकम ट्रक और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे पुल की हालत और ज्यादा खराब होती जा रही खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या करते हैं देखने वाली बात है











Leave a Reply