अवैध प्रवासियों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस की कार्यवाही|
गरियाबंद- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध प्रवासियों, बाहरी फेरीवालों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल एवं अन्य राज्यों से आए फेरीवालों तथा किरायेदारों का सघन सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों के आधार कार्ड का एम-आधारऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। साथ ही उनके आॅनलाइन ट्रांजेक्शन, मोबाइल फोन काॅल एवं व्हाट्सएप काॅल हिस्ट्री का परीक्षण कर यह भी जांच की गई कि कहीं किसी प्रकार के अंतरराष्ट्री नंबरों से संपर्क तो नहीं है, इस पर भी चेक किया गया।
सत्यापन उपरांत सभी संबंधित व्यक्तियों का थाना स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों का मिलान कर नेफिस प्रणाली में बायोमेट्रिक एवं अन्य आवश्यक प्रविष्टियां भी की गईं।
गरियाबंद पुलिस आम नागरिकों, मकान मालिकों एवं ग्रामवासियों से अपील करती है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति, किरायेदार अथवा फेरीवाला निवास या कार्य कर रहा हो, तो उसका सत्यापन निकटतम थाना में अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना टोल फ्री नम्बर 1800 233 1905 या पुलिस को दें।














Leave a Reply