सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में आज दोपहर लगभग 2 बजे एक गंभीर औद्योगिक हादसा,अचानक विस्फोट होने से लगभग 30 से 40 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

जिला सक्ती- संवाददाता संदीप कश्यप|सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में आज दोपहर लगभग 2 बजे एक गंभीर औद्योगिक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट के बॉयलर में अचानक विस्फोट होने से लगभग 30 से 40 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ लोगों के मृत्यु की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही, घटना के कारणों की जांच के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *