
•अंचल के साहित्यकार हुए रत्नांचल रत्न सम्मान से सम्मानित*
•जिले के साहित्यकारों द्वारा रचित काव्य संग्रह का हुआ विमोचन।
गरियाबंद|गत दिनों अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रत्नांचल जिला साहित्य परिषद एवं जनकल्याण समिति गरियाबंद के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी एवं रत्नांचल रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया था!यह कार्यक्रम गरियाबंद जिले के सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रखा गया था!जिसमें प्रमुख अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, परिषद के संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मुन्नालाल देवदास,नूतन लाल साहू,विधायक श्री रोहित साहू व जनक राम ध्रुव,तथा गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष कवि गौरीशंकर कश्यप”सिरफिरा”जितेंद्र सुकुमार साहिर अध्यक्ष रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद मंच में मंचासीन थे!ज्ञात हो कि काव्य पाठ के दौरान अमलीपदर,अंचल के कवि साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित गीत कविताओं के बेहतरीन प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया! ज्ञात हो कि श्री उमेश श्रीवास” सरल” एवं कमलेश मांझी “उजाला” को उनके उत्कृष्ट साहित्य लेखन रचनाशीलता के लिए आयोजक समिति द्वारा रत्नांचल रत्न सम्मान-2026 से नवाजा गया! उमेश श्रीवास एवं कमलेश मांझी दोनों गुरु शिष्य हैं। गुरु शिष्य के परम्परा को आगे बढ़ाते हुए दोनों निरंतर साथ में कई मंचों में कविता पाठ एवं विभिन्न पत्र पत्रिका के लिए लेखन करते आ रहे हैं। जहां उमेश श्रीवास एक प्रसिद्ध गीतकार हैं और अपने गीतों के लिए जाने जाते हैं वहीं उनके शिष्य कमलेश मांझी हास्य व्यंग के कवि हैं और मंचों पर अक्सर श्रोताओं को गुदगुदाते रहते हैं। कार्यक्रम में गरियाबंद के साहित्यकारों द्वारा रचित रचनाओं की काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन भी किया गया!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन अतिथियों ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दिया!तथा अंत में परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र सुकुमार साहिर ने सभी साहित्यकारों को बधाई देते हुए नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया!











Leave a Reply