खबर ने हिलाया विभाग, खंडहर रसोई की हुई जांच,बच्चों की जान से खिलवाड़ पर जिम्मेदारों की खुली आंखें, अब जल्द बनेगा नया रसोई भवन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

खबर ने हिलाया विभाग, खंडहर रसोई की हुई जांच,बच्चों की जान से खिलवाड़ पर जिम्मेदारों की खुली आंखें, अब जल्द बनेगा नया रसोई भवन।

गतवा। वर्षों से बदहाली की मार झेल रही स्कूल की खंडहरनुमा रसोई को लेकर पत्रिका में प्रकाशित खबर ने आखिरकार जिम्मेदार अधिकारियों की नींद तोड़ दी। खबर प्रकाशित होते ही विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर जर्जर रसोई भवन की जांच की गई।

जिस रसोई में मासूम बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था, उसकी जर्जर हालत ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। दीवारों और भवन की खराब स्थिति के बीच रसोई संचालन को लेकर पालकों में भी चिंता बनी हुई थी।

मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जल्द ही नए रसोई भवन का निर्माण कराने की बात कही है। अब देखना होगा कि वर्षों से उपेक्षा का शिकार इस रसोई भवन को वास्तव में कब तक नया स्वरूप मिलता है

*समरीन खान संकुल प्रभारी ने कहा की पत्रिका मे लगा खबर एकदम सही है हम जाँच मे गए थे गतवा स्कूल   मै और गुरू प्रसाद भतपरे शैक्षिक समन्वय*
*खबर सही पाया गया पूरा रसोई का किचन सेड बहुत ही जर्जर पाया गया जहाँ पर बहुत गंदगी भी थी इतना बदबू दे रही थी की हम जिसमे खाना बना रहे हे अतिरिक्त भवन मे और और भी पूरी तरह से जर्जर हो गई है हम लिखकर भेज चुके है अधिकारी को बहुत जल्दी कुछ न कुछ समाधान निकालेंगे*

प्रधान पाठक कश्यप

*हम कई बार शासन प्रशासन को लिखित मे दे दिए है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुवा था पंचायत के सरपंचभुवन साहू और स्कूल के साला समिति के अध्यक्ष खीक राम साहू को भी अवगत कराया लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है और खबर लगने के बाद सबकी आँखे खुल गई धन्यवाद हमारे मिडिया साथियो का*

सरपंच भुवन हमको इसकी कोई जानकारी नहीं मिली थी अभी मिला है मिलते ही हम लेटर बना कर भेज दिए है

पत्रिका की खबर के बाद हुई जांच ने यह साबित कर दिया कि कलम की ताकत के सामने लापरवाही ज्यादा दिन छिप नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *