गौरीशंकर कश्यप ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन, 10 ग्राम पंचायतों को मिले वाटर टैंकर।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गौरीशंकर कश्यप ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन, 10 ग्राम पंचायतों को मिले वाटर टैंकर।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, उसरीजोर में रंगमंच व प्रार्थना शेड निर्माण का शुभारंभ।



गरियाबंद – मैनपुर|ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने रविवार को मैनपुर विकासखंड के ग्राम उसरीजोर एवं कांडेकेला सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा मैनपुर और देवभोग विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों को पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर टैंकर प्रदान किए गए।

उसरीजोर में विकास कार्यों का भूमिपूजन।

ग्राम पंचायत उसरीजोर के इंदिरापारा में रंगमंच निर्माण तथा प्राथमिक शाला उसरीजोर में प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाना आवश्यक है।

10 पंचायतों को वाटर टैंकर वितरण।

इसके बाद ग्राम पंचायत कांडेकेला में आयोजित कार्यक्रम में मैनपुर एवं देवभोग विकासखंड की कुल 10 ग्राम पंचायतों को वाटर टैंकर प्रदान किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के समय पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

मैनपुर विकासखंड: कांडेकेला, उसरीजोर, गोढ़ियारी, तेतलखुटी, सरगीगुड़ा, झरगांव एवं उरमाल।

देवभोग विकासखंड: सीनापाली, गोहेकेला एवं पुरनापानी।

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जताया आभार।

कार्यक्रम में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेलू राम कश्यप, कांदाडोंगर मंडल महामंत्री मुकेश साहू, गोहरापदर मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा, देवभोग जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील निधी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, ग्राम पंचायत उसरीजोर सरपंच—श्रीमती निर्मला ध्रुव, ग्राम पंचायत काण्डेकेला सरपंच— श्रीमती डिलेन्द्री मांझी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वाटर टैंकर मिलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि आवश्यकता के समय गांवों में पानी पहुंचाने में वाटर टैंकर उपयोगी साबित होंगे। वहीं, उसरीजोर में शुरू हुए निर्माण कार्यों से ग्रामीण एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

पेयजल और स्थानीय अधोसंरचना से जुड़े इन कार्यों को ग्रामीणों ने क्षेत्र की जरूरतों से जुड़ी पहल बताते हुए सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *