
धुरवागुड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत; पत्रकारों से चर्चा में कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा।
धुरवागुड़ी | न्यूज़ रिलीज़
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का रविवार को गरियाबंद जिले के धुरवागुड़ी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने अभूतपूर्व एवं गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ,एनएसयूआई (NSUI) पदाधिकारियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धुरवागुड़ी बस स्टैंड पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
बस स्टैंड से निजी आवास तक निकला काफिला
बस स्टैंड पर भव्य स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का काफिला श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर के निजी आवास के लिए रवाना हुआ। आवास पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता: कानून-व्यवस्था और समसामयिक मुद्दों पर तीखे सवाल
निजी आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की:
कानून-व्यवस्था पर घेरा: प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
जनहित व संगठन की रणनीति: उन्होंने प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और कांग्रेस संगठन की आगामी रणनीतियों पर पत्रकारों के सवालों के विस्तृत जवाब दिए।
अमलीपदर के लिए हुए रवाना
धुरवागुड़ी के कार्यक्रम और पत्रकार वार्ता के समापन के बाद दीपक बैज का काफिला अमलीपदर क्षेत्र के लिए रवाना हो गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।













Leave a Reply