
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गोहरापदर,व्यास पूजा एवं गुरु पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
गोहरापदर, 30 जुलाई। शासकीय नवीन महाविद्यालय, गोहरापदर, जिला गरियाबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी के निर्देशन एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के मार्गदर्शन में व्यास पूजा एवं गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं गुरु के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री त्रिलोचन दास कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर के प्राचार्य श्री लालाराम देवांगन तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहरापदर के प्रधानपाठक श्री भगवानो राम पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, महर्षि वेदव्यास एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का रोली-चंदन का तिलक, पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।











Leave a Reply