जिला सक्ती  केवट निषाद समाज द्वारा   बिलासा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र  शुभारंभ एवं सम्मान समारोह

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

जिला सक्ती  केवट निषाद समाज द्वारा   बिलासा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र  शुभारंभ एवं सम्मान समारोह।

सक्ति|जिला सक्ती ब्लाक जैजैपुर ग्राम पंचायत दतौद के दशहरा मैदान में छत्तीसगढ़ केवट निषाद समाज जिला सक्ती द्वारा आयोजित ” बिलासा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ एवं सम्मान समारोह ” में माननीय  कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुंडरदेही विधानसभा एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज शामिल होकर भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

बिलासा सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के उन्नति और तरक्की के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। शिक्षा से समाज का चहुमुखी विकास किया जा सकता है साथ ही हमारे समाज के गौरवशाली इतिहास को जान कर समाज के महापुरुषों के द्वारा किये गए कार्यो से प्रेरणा लेकर समाज का समग्र विकास करने की बातें कही।सामाजिक लोगों को मजबूत संगठन बनाकर समाजहित में काम करने की अपील की। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए हर क्षेत्र में महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने में प्रोत्साहित की। विधायक जी ने कहा की निषाद समाज भगवान श्रीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला सरल और सहज समाज है। इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। आज युवाओं को इस तरह के आयोजन में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने की जरूरत है, ताकि समाज की दिशा तय की जा सके। निश्चित ही इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है।सफल आयोजन हेतु निषाद समाज  के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया।


*इस अवसर पर ग्राम पंचायत दतौद के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चन्द्रा जी , केवट (निषाद) समाज के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद जी, प्रदेश महासचिव  मनोहर निषाद जी, उपाध्यक्ष  गायत्री कैवर्त, सचिव  मीना निषाद जी बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष  धनेश कैवर्त जी, प्रदेश युवा अध्यक्ष दीप कैवर्त जी, प्रदेश महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष  संतोषी कैवर्त जी, महासचिव महिला प्रकोष्ट  तुलसी केवट जी , महिला प्रकोष्ट उपसंगठन सचिव  प्रेमलता केवट जी, जिला सक्ती के केवट (निषाद) समाज के जिलाध्यक्ष  श्यामलाल केवट जी, महासचिव  लक्ष्मण केवट जी, कोषाध्यक्ष  महेन्द्र केवट जी, संभागीय सलाहकार  कमलेश निषाद जी,  मिलन निषाद जी, उपाध्यक्ष  कुमारी केवट, सहसचिव सीमा केवट जी, संगठन सचिव श्री बाबूलाल केवट ,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ  उमेद कुमार केवट, प्रचार सचिव  रामकुमार केवट जी, कार्यालय सचिव  महेशराम केवट जी, आडिटर  फिरनलाल केवट जी , संरक्षक जी.आर. नाविक जी , शक्ति ब्लाक अध्यक्ष  पीलादाऊ जी , सचिव संगठन अध्यक्ष  बरत केवट जी , जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष  महेन्द्रपाल केवट जी , सचिव  नरेश केवट जी, कोषाध्यक्ष  शिव केवट जी , कृती केवट जी , ग्राम संगठन दतौद के  अध्यक्ष उमेंद्र कुमार केवट ,उपाध्यक्ष  भूपेंद्र केवट, सचिव  अमर सिंह केवट ,संरक्षक  पंचूराम केवट – महेत्तर लाल केवट ,सह सचिव  राजकुमार केवट ,सह संगठन सचिव  अश्विनी केवट ,महिला संगठन अध्यक्ष  सहरतीन भाई केवट ,उपाध्यक्ष  रंजीता केवट ,सचिव  अनीता केवट ,संरक्षक  पितर बाई केवट ,सहसचिव  प्रेम बाई ,केवट निरती बाई केवट, गीता देवी केवट, बसंती केवट , दिलेश्वरी केवट, महेंद्र केवट   एवं समस्त केवट ( निषाद ) समाज ग्राम दतौद के उपस्थित थे जिनके उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *