
भाजपा गरियाबंद के टेलू राम कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए शामिल।
गरियाबंद संवाददाता,गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और जिला आरटीआई प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य टेलू राम कश्यप को संगठन ने एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है।
संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान:-
टेलू राम कश्यप पिछले लंबे समय से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने, आरटीआई के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में उनकी नियुक्ति को पार्टी की जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देने की नीति के रूप में देखा जा रहा है।
जिले के लिए गौरव का क्षण:-
कश्यप की इस नियुक्ति से गरियाबंद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे जिले का सम्मान बताते हुए कहा है कि टेलू राम कश्यप के अनुभव और सक्रियता से प्रदेश स्तर पर एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यशैली को और अधिक मजबूती मिलेगी।
दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे: – कश्यप
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए टेलू राम कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसके अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने का प्रयास करूँगा।”
शुभकामनाओं का तांता:-
टेलू राम कश्यप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।












Leave a Reply