सक्ति जिले के भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

सक्ति जिले के भेड़िकोना में भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में जा घुसा।

सक्ति जिले आज सुबह सक्ति जिले के छपोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया रायपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर (ट्रक) ग्राम भेड़िकोना में मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों में जा घुसा इस दुर्घटना में दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है क्या है मामला मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 5 बजे जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों की शुरुआत कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रेलर के चालक के नींद में होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सबसे पहले सड़क किनारे स्थित एक पान दुकान को अपनी चपेट में लेकर उसे पूरी तरह उड़ा दिया और उसके बाद सीधे पास की एक हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में जा घुसा जिस कारण भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है इस भीषण टक्कर से पान दुकान, हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है दुकान के अंदर रखा सामान और ढांचा पूरी तरह तबाह हो गया है, जिससे दुकान मालिकों को भारी नुकसान होने का अनुमान है गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जिससे बड़ी जनहानि टल गई मौके पर अफरा-तफरी हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े लगातार होते ऐसे हादसों ने फिर से भारी वाहनों की तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं प्रशासन से मांग है कि सड़कों पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने और चालकों के फिटनेस की जांच के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *