हरेठीकला की मुख्य सड़क  कीचड़ से लथपथ, ग्रामीण वहां राहगीर परेशान।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

हरेठीकला की मुख्य सड़क  कीचड़ से लथपथ, ग्रामीण वहां राहगीर परेशान।

जिला संवाददाता,शक्ति|शक्ती – हरेठीकला|जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम हरेठीकला की मुख्य मार्ग की सड़क बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बारहों महीने कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों का कहां है बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, लेकिन गर्मी और सर्दी के दिनों में भी सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बने रहते हैं। गांव के छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दोपहिया  वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसी रास्ते से होकर जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र  जनपद कार्य के लिये जैजैपुर पहुंचते हैं  गांव के मुख्य तथा जनप्रतिनिधि चुप्पी साधी है

खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या सुधार कार्य कर पाते हैं ये देखनी वाली बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *