पैरी घुमर कैनाल डायवर्सन एवं वन अधिकार प्रकरणों पर हुई चर्चा।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

पैरी घुमर कैनाल डायवर्सन एवं वन अधिकार प्रकरणों पर हुई चर्चा।

गरियाबंद, 23 मई 2026/ जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज जिला कार्यायल के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी एवं श्री लेखराज ध्रुवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री लोकेश्वर पटेल, उप वन मंडलाधिकारी श्री मनोज चंद्राकर, सहायक संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व तौरेंगा श्री जे.पी. दर्रो तथा जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.पी. साहू सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पैरी घुमर कैनाल नहर के डायवर्सन कार्य के साथ-साथ सामुदायिक वन अधिकार, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार एवं व्यक्तिगत वन अधिकार से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा सामुदायिक वन संसाधन के तीन प्रकरणों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

वहीं अन्य लंबित प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज  कमी को पूर्ण कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में वन अधिकार से जुड़े मामलों के त्वरित एवं सुव्यवस्थित निराकरण पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *