परिवहन विभाग द्वारा 250 युवाओं से लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए आवेदन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

•थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत यातायात जागरूकता और साइबर सुरक्षा शिविर का किया गया, आयोजन।


•परिवहन विभाग द्वारा 250 युवाओं से लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए आवेदन।

गरियाबंद –  थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *