
डीएवी स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव 2026
मुंगझर।
देवभोग|सीबीएसई स्कूल डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में बीते सोमवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम “Many Cultures, One Nation” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य भारत की विविधताओं में एकता को प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारत विभिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है, जो मिलकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर कश्यप (जिला पंचायत अध्यक्ष, गरियावंद) रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री देवनाथ बघेल (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), श्री सुरेश चरण अवस्थी (कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल, देवभोग), श्री दुर्गेश चंद्र टांडिल्य (सीएसी, खुटगांव) एवं श्री विजय कश्यप शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विशेष अतिथियों में श्रीमती रेश्मी बघेल, श्रीमती दिव्या सोनवानी, श्रीमती रोशनी सोनवानी, श्रीमती कल्याणी सिन्हा, श्री राजेश राजपूत, श्री रमेश अग्रवाल, श्री राजेश भारद्वाज, श्री परमेश्वर पात्र, श्री मोहन टंडन, श्री कीर्तिकेश निधि, श्री दयालु नागेश, श्री शत्रुघ्न नागेश, श्री गोपालचंद सोनवानी, श्री त्रिलोचन सोनवानी, श्री गिरीश नायक, श्री उमेश सिन्हा, श्री भीष्म सिन्हा, श्री डमरूधर यदु, श्री विद्याधर नागेश, श्री महेंद्र कुमार मसरा सहित अनेक अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।
सम्मान समारोह
इस वर्ष नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयनित छात्र-छात्राओं तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्राचार्या की उपस्थिति में स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही, प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह द्वारा अभिभावकों को भी स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
“Many Cultures, One Nation” की थीम पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भारत की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिली—
एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा पहली के नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने पंजाबी रीमिक्स नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों (लड़कों) ने “तारा रारा” पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने “जब भोला ने पंप लगाया” नाट्य प्रस्तुति दी।
कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने प्रेरक नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 6 की छात्राओं ने ओडिसी शैली में गीत/नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 9 की छात्राओं ने कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 9 के छात्रों ने “जंगल नृत्य” प्रस्तुत किया।
कक्षा 7 की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धांजलि नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जास्मिन सोनवानी, दीपाली टंडन, नेहा टंडन, मोहित अग्रवाल, मुहूर्त कश्यप, आराध्य साहू, चुनमुन साहू एवं अंश साहू द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों , शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।











Leave a Reply