तीनो आरोपियों के द्वारा दिगर प्रारंत उडीसा से अवैध रूप से गांजा बिक्री कर मध्य प्रदेश ले जाने के लिए कर रखे थे। मोटर सायकल में परिवहन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

तीनो आरोपियों के द्वारा दिगर प्रारंत उडीसा से अवैध रूप से गांजा बिक्री कर मध्य प्रदेश ले जाने के लिए कर रखे थे। मोटर सायकल में परिवहन।

गरियाबंद- आज दिनांक 21.03.2026 को मुखबीर से थाना प्रभारी मैनपुर को दो अलग-अलग अवैध गांजा परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना से पुलिस टीम गठीत कर दो अलग-अलग घटना स्थलों में रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। मुखबीर के बताए अनुसार एक प्लसर मोटर सायकल जिसके नम्बर प्लेट में 302 SARJAN LOH RR  लिखा हुआ है। जिसमें दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ उड़ीस से खरीद कर ले जाने की सूचना दस्दीक पर घटना स्थल ग्राम झरियाबाहरा से नगरी जाने वाली मुख्य मार्ग नाका के पास  रेड कार्यवाही कर संदेही आरोपियों को रोकर नाम पता पुछने पर 01) सरजन कुमार विश्वकर्मा पिता देवबक्ष उर्फ देवकरन उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नं0 20 सेवांस पोस्ट गीलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ़(म0प्र0) एवं 02) दिलीप बारोड़ पिता भेरू सिंह उम्र 45 वर्ष साकिन डाबली थाना लसुड़लिया जिला इंदौर (म.प्र.) का रहने वाला बताया। आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल प्लसर में परिवहन करते 14.075 किलो ग्राम अवैध गांजा मादर्थ प्रदार्थ जप्त किया गया। उक्त गांजा का कीमती लगभग 07 लाख 03 हजार 750 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर मोटर सायकल प्लसर का कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये कुल जुमला 8,53,750 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
इसी क्रम में मुखबीर से पुनः सूचना मिला की मैनपुरकला मोड़ बुढ़ा देव मंदिर के पास मेन रोड नेषनल हाईवे से उडीसा प्रारंत से अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ ले कर परिवहन कर रहा है। कि सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मुखबीर द्वारा बताये गये मोटर सायकल के नम्बर एवं हुलिया के आधार पर एक बाजाज कंपनी का प्लसर मोटर सायकल क्रमांक एमपी.-37 जेड.जे-1033 को रोकर पुछताछ करने पर संदेही आरोपी अपना नाम 03) अंकुर पिता ठाकुर प्रसाद 22 वर्ष साकिन गिलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ ़(म.प्र.) बताया जिसके कब्ज से समक्ष गवाहन के तलाषी लेने पर 4.500 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती  02 लाख 25 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लसर की कीमती 01 लाख 50 हजार कुल 03 लाख 75 हजार रूपये का अवैध गांजा एवं मोटर सायकल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
अवैध गांजा के दो अलग-अलग घटना में पृथक-पृथक धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। क्रमषः दोनो प्रकरण में आरोपी 01) सरजन कुमार विश्वकर्मा 02) दिलीप बारोड 03) अंकुर के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश  में लगतार जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। नशे के अवैध व्यपार में संलिप्त लोगों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर विधि संगत कार्यवाही की जागी।

*गिरफ्तार आरोपी-*
01) सरजन कुमार विश्वकर्मा पिता देवबक्ष उर्फ देवकरन उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नं0 20 सेवांस पोस्ट गीलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ़(म0प्र0)
02) दिलीप बारोड़ पिता भेरू सिंह उम्र 45 वर्ष साकिन डाबली थाना लसुड़लिया जिला इंदौर (म.प्र.)
03) अंकुर पिता ठाकुर प्रसाद 22 वर्ष साकिन गिलाखेड़ी थाना कुरावर जिला राजगढ ़(म.प्र.)

*जप्त सामग्री-*
01) दो अलग-अलग प्रकरणों में 18.575 किलो ग्राम अवैध गांजा किमती 09 लाख 28 हजार 750 रूपये।
02) दो प्लसर कंपनी का मोटर सायकल कीमती 03 लाख रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *