गरियाबंद पुलिस द्वारा ओडिशा प्रांत के 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा ओडिशा प्रांत के 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस द्वारा *नया सवेरा* अभियान अंतर्गत समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए थे । जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किए थे। आज दिनांक 20.03.2026 को मुखबिर से थाना देवभोग को सूचना मिला की ग्राम चिचिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से उड़ीसा प्रांत के कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना  के आधार पर ग्राम चिचिया में समक्ष गवाहन के रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही करने पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत की  देशी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी इंदर सिंह ध्रुव पिता पुसराम ध्रुव, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम चिचिया, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी -इंदर सिंह ध्रुव पिता पुसराम ध्रुव, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम चिचिया, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद।

जप्त सामग्री- कुल 30  लीटर ओडिशा प्रांत के कच्ची महुआ शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *