
गरियाबंद |जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत कांदाडोंगर अंचल के ग्राम काण्डेकेला में चारगढ़ झरिया साहू (तेली) समाज द्वारा भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहना नेताम, अध्यक्ष जनपद पंचायत मैनपुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नन्दकुमारी तपेश्वर राजपूत शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चारगढ़ झरिया साहू समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष कीर्तन राम साहू ने की।
इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें भूमि दानदाता देवकुमार साहू, सम्मानित अतिथि कुंती साहू (जनपद सदस्य), डिलेन्द्री मांझी (सरपंच, ग्राम पंचायत काण्डेकेला), तपेश्वर राजपूत (जनपद सदस्य), देवशरण साहू (अध्यक्ष कांदाडोंगर अंचल), शेखरचन्द साहू (उपसभापति कांदाडोंगर), टेकराम साहू (संपादक), चुल्लूराम साहू (ग्राम प्रमुख), दिवाचन्द साहू (सभापति पानाबेड़ा), गोविन्द साहू (सभापति झरीगांव) सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मधु सा, पद्मनाभ साहू, गजानंद सा, बासुदेव सा, खेमानिधि सा, चैतूराम साहू, सफेदराम साहू, टीकमराम साहू, लंबुधर साहू, राजेन्द्र साहू, खिलावन साहू, तेजराज साहू, मेसकुमार साहू, घनश्याम साहू, माणिक साहू, भुवेंद्र साहू, भूतेश्वर साहू, लम्बोदर साहू, बाबूलाल, नीलाधर साहू, ओमप्रकाश तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान भक्तमाता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तथा समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।











Leave a Reply