

एनएच-130 पर कार ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर बरबाहली के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में खंभा उखड़कर कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को जान-माल की हानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के कुरूद से बरात लेकर आ रही एक डस्टर कार (क्रमांक CG 04 LW 7868) बरबाहली के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा उखड़कर कार के साथ कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। हादसे के दौरान कार का नंबर प्लेट भी क्षतिग्रस्त होकर दब गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग कार को घटनास्थल पर छोड़कर वहां से चले गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है वहां सड़क काफी चौड़ी है, इसके बावजूद भी इस तरह का हादसा वाहन चालक की लापरवाही को दर्शाता है। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे।











Leave a Reply