अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

गरियाबंद( आकाश सोनी)- कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव ने कहा कि महिलाएं शिक्षा, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *