गरियाबंद:_ जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामनगर में प्रस्तावित मोबाइल टावर को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आवासीय क्षेत्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के बेहद करीब टावर स्थापना के लिए गड्ढे खोदे जाने के बाद ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत श्यामनगर की ओर से जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि निजी कंपनी द्वारा गांव के घनी आबादी वाले क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। प्रस्तावित स्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर प्राथमिक स्कूल, 10 मीटर पर आंगनबाड़ी केंद्र और लगभग 30 मीटर की दूरी पर उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। आसपास चारों ओर रहवासी मकान हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
पंचायत का आरोप है कि टावर स्थापना के लिए पंचायत से किसी प्रकार की अनुमति या सहमति नहीं ली गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। ग्रामीणों ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर संभावित दुष्प्रभावों की आशंका जताते हुए इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया है।
उपसरपंच वामन निर्मलकर ने कहा कि “गांव के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल और आंगनबाड़ी के पास टावर लगाना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ जोखिम है।”
वहीं वार्ड क्रमांक 9 की पंच सरिता यादव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रस्तावित स्थल को तत्काल निरस्त कर आबादी से दूर स्थान पर टावर से क्रेया जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले मेंकटम उठाता है।
आबादी के बीच मोबाइल टावर पर ग्रामीण भड़के, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन











Leave a Reply