डूमाघाट में पारंपरिक मड़ई मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की रही भागीदारी।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

डूमाघाट में पारंपरिक मड़ई मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की रही भागीदारी।


गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत अमलीपदर तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत डूमाघाट में 7 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार पारंपरिक मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विशेष पिछड़ी कमार जनजाति सहित 84 गढ़ के देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
मड़ई मेला के दौरान क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय भीड़ उमड़ी।

आयोजन के प्रथम दिवस 7 फरवरी 2026 को कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री यशवंत मरकाम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भूमि दानदाता श्री रामरतन मांझी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष मोहना नेताम एवं कांग्रेस नेता तपेश्वर राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


14 फरवरी 2026 को आयोजित दूसरे चरण के कार्यक्रम में भी सरपंच श्री यशवंत मरकाम ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामरतन मांझी तथा जनपद सदस्य श्री अभिराम ध्रुव शामिल हुए।


समापन समारोह 21 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनः सरपंच श्री यशवंत मरकाम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री जयंती भुवेंद्र मांझी (भूमि दानदाता) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत गरियाबंद सदस्य श्री संजय नेताम,मैनपुर सरपंच संघ अध्यक्ष हलमन ध्रुवा, जनपद सदस्य अभिराम ध्रुव एवं चैन सिंह ध्रुव, नवनी महाविद्यालय गौहरपदर के प्राचार्य टी.एस. सुनवानी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, पुजारी एवं ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे।


पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। मड़ई मेला शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इस परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *