गरियाबंद के गोहरापदर में बैंक ऑफ बड़ौदा के नए ब्रांच का उद्घाटन।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद|उजल राम सिन्हा, गरियाबंद|गरियाबंद के गोहरापदर में बैंक ऑफ बड़ौदा के नए ब्रांच का उद्घाटन।

दिन सोमवारको गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने किया।संस्थान के महाप्रबंधक,दिवाकर पी सिंग पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी की उपस्थिति में ब्रांच का विधिवत शुभारंभ किया गया।

क्षेत्र के व्यापारी,महिला समूह सदस्य,कारोबारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग आयोजन में भाग लिए।


छत्तीसगढ़ शासन से अनुबंधित बैंक लीड बैंक की भूमिका निभा रही है,ऐसे में राष्ट्रीयकृत बैंक के इस अंचल में खुलने से कारोबारी,कर्मचारी और महिला स्वसहायता समूहों को बैंकिक सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।कलेक्टर ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी।किसानों को फायदा होगा और स्वास्थ्यता समूह की आर्थिक उन्नति के राह में आगे बढ़ेंगे।क्षेत्रीय भाजपा नेता गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि लंबे समय के बाद मिले राष्ट्रीयबैंक की सुविधा सभी वर्गों के लिए हितकारी साबित होगा।

भगवान सिंह उईके,कलेक्टर गरियाबंद
गोवर्धन मांझी,भाजपा नेता
दिवाकर पी सींग,महाप्रबंधक बीओबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *