गरियाबंद पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।


गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस का नषे के विरूद्ध ‘‘नया सवेरा’’ अभियान अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध शराब, गांजा एवं नषीली पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर कड़े कार्यवाही एवं प्रतिबंध लगवाने के संबंध  में निर्देष दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किये है। दिनांक 13.02.2026 को थाना प्रभारी सिटीकोतवाली गरियाबंद को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम छिन्दौला निवासी सुनिता सोनवानी पति स्व. जगमोहन सोनवानी उम्र 36 साल साकिन छिन्दौला थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद छ0ग0 अपने घर कमरा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। जिसकी सूचना तस्दीकी वास्ते हमराह स्टाफ व मौके पर मिले गवाहन को जानकारी देकर हमराह लेकर मौका पर जाकर घेराबंदी किया। घटना स्थल से संदेही सुनीता सोनवानी को विधिवत कार्यवाही करते उसके कब्जे से एक पीला रंग प्लास्टिक जरकीन, एक हरा रंग प्लास्टिक जरकीन, एक लाल रंग के प्लास्टिक जरकीन से कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3600/रूपय मिला। उक्त उक्त शराब को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी महिला सुनिता सोनवानी पति स्व. जगमोहन सोनवानी उम्र 36 साल साकिन छिन्दौला थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी महिला को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी-*
सुनिता सोनवानी पति स्व. जगमोहन सोनवानी उम्र 36 साल साकिन छिन्दौला थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद

*जप्त सामग्री -*
कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3600/रूपय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *