
•केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्राम बिन्द्रानवागढ, तिमनपुर, भैसामुडा, बेगरपाला, कामेपुर, धवलपुर में सिविक एक्शन प्रोगाम का आयेजन किया गया।
•उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के सामान एवं बच्चों को पढ़ाई की सामग्री वितरण किया गया ।
गरियाबंद – गरियाबंद/65 बटा० केरिपुबल बिन्द्रानवागढ चौकी थाना मैनपुर के परिचालनिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आने वाले गावें के लिए रणविजय मिश्रा कमाण्डेंट-65 बटा० केरिपुबल के नेतृत्व में जी/65 बटा0 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोगाम का आयेजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम बिन्द्रानवागढ, तिमनपुर, भैसामुडा, बेगरपाला, कामेपुर, धवलपुर, आदि के ग्रामीणों को कंबल, कृषि उपकरण, महिलाओं के लिए साड़ी, बर्तन, सेनटेक्स एवं अन्य घरेलू आवश्यक वस्तुएं, स्कूली बच्चो के लिए, पढाई की सामग्री जैसे कॉपी पेन, बाक्स, पेंसिल, स्कूल बैग इत्यादि वितरित की गई तथा खेल-कूद को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय युवाओं को वॉलीबाल कीट, फुटबाल किट एवं किकेट कीट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गो की सहायता करना, गांव के विकास में योगदान देना और युवाओं को शिक्षा और खेल के माध्यम से विकाश की मुख्यधारा में शामिल करना है तथा सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देकर क्षेत्र मे नक्सलवाद के प्रभाव को कम करना है। इस कार्यकम के दौरान रणविजय मिश्रा, कमाण्डेंट द्वारा ग्राम वासियों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य मे इस प्रकार के कार्यकम होते रहेंगे तथा ग्रांववासियों से अपील किया कि यदि किसी गांव मे कोई असामाजिक तत्व आता है तो इसकी सूचना कैम्प को दे। जी/65 बटालियन सी०आर०पी०एफ० के एवं इस कार्यकम के दौरान 65 बटालियन सी०आर०पी०एफ० के कमान्डेण्ट रणविजय मिश्रा, सुधेन्द्र सिंह (उप कमान्डेण्ट), निरीक्षक / जीडी डी०पी० चतुर्वेदी, निरीक्षक/जीडी पीयूस कुमार सिंह, उप निरीक्षक भूनेश्वरी नरेटी चौकी प्रभारी विन्द्रानवागढ़, कम्पनी के जवान उपस्थित रहे।













Leave a Reply