गरियाबंद पुलिस द्वारा 150 नग देशी मदिरा मशाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

गरियाबंद पुलिस द्वारा 150 नग देशी मदिरा मशाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।

गरियाबंद|गरियाबंद पुलिस का नशे  के विरूद्ध *‘‘नया सवेरा’’* अभियान अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध शराब, गांजा एवं नशीली  पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर कड़े कार्यवाही एवं प्रतिबंध लगवाने के संबंध  में निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किये है। जो दिनांक 09.02.2026 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने बिना नम्बर प्लेट वाली स्प्लेण्डर मोटर सायकल मे अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घटना स्थल पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड़ कार्यवाही करने पर आरोपी लोमेश ध्रुव पिता रामजी ध्रुव उम्र 30 वर्ष साकिन फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के पास से एक हरा रंग के बेग में 150 नग पौवा देशी मदिरा मशाला शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल शराब भरा हुआ कुल 27 लीटर कीमती 15000/- रूपये एवं एक मोटर सायकल बिना नम्बर प्लेट स्प्लेण्डर कीमती 30 हजार रूपये मिलने पर आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहन के जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी का उक्त् कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी लोमेश ध्रुव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी– लोमेश ध्रुव पिता रामजी ध्रुव उम्र 30 वर्ष साकिन फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

जप्त सामग्री –27 लीटर अवैध देशी मदिरा मशाला शराब एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट स्प्लेण्डर कीमती 30 हजार रूपये जप्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *