सभी पत्रकारों को आवासीय जमीन का लाभ मिले सरकार ऐसी योजना बनाएं कि सभी पत्रकारों को जमीन मिले विधानसभा में प्रस्ताव पास किया जाए हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा।

न्यूज पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें

सभी पत्रकारों को आवासीय जमीन का लाभ मिले सरकार ऐसी योजना बनाएं कि सभी पत्रकारों को जमीन मिले विधानसभा में प्रस्ताव पास किया जाए हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा।


राजनांदगांव|राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण स्तर पर सभी पत्रकारों को जिस तरीके से राजनांदगांव प्रेस क्लब को सरकारी जमीन आवंटित किया गया है उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में सभी जिला स्तर के ब्लॉक स्तर के ग्रामीण स्तर के पत्रकारों को भी आवासीय जमीन का लाभ दिलाने का कष्ट करें क्योंकि छत्तीसगढ़ में हजारों एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है पत्रकारों को दिया जाए साथ ही जो अभावग्रस्त पत्रकार हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास में सब्सिडी देकर भी दिया जाए पत्रकारों के पास इतने पैसे भी नहीं रहते उनको घर बनाकर दे दिया जाए जमीन आवंटन के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पास हो जिसमें किसी भी तरह का भेदभाव ना हो जो पत्रकार हैं उन्हें सम्मानपूर्वक जमीन आवंटित कर दिया जाए सभी जिलों की प्रेस क्लब को पत्रकार संगठनों को अलग-अलग पत्रकार संगठनों के सदस्यों को भी जमीन आवंटित किया जाए एवं विधानसभा में एक प्रस्ताव पास किया जाए कि सभी पत्रकारों को जमीन देना ही है राजनांदगांव जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हजारों पत्रकार है सभी पत्रकारों को जमीन आवंटित किया जाए सभी पत्रकारों को जमीन का लाभ मिलना चाहिए जहां-जहां खाली जमीन है सभी पत्रकारों को मिलना चाहिए चाहे ब्लॉक स्तर पर हो चाहे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार हो आखिर वह भी लंबे समय से जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं इसी तरह छत्तीसगढ़ की जनता जो विभिन्न तरीके के अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं वह जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते अपनी बात नहीं रख पाते वह ब्लॉक मुख्यालय में ही अपनी बात को रखें इसके लिए डीएमफ खनिज विकास मद से सभी ब्लॉक स्तर पर प्रेस क्लब भवन का निर्माण किया जाए जिससे जनता को अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने में समस्याओं का सामना करना ना पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *