चित्रकूट धाम के दर्शन उपरांत करवी–चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्रियों से लिया गया फीडबैक।

संवाददाता – हेमंत वर्मा,राजनादगांव | राजनादगांव चित्रकूट धाम में भगवान श्रीराम की पावन स्थली के दर्शन कर श्रद्धालु भाव से ओतप्रोत होने के उपरांत, समाजसेवी एवं रेलवे सलाहकार आलोक द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ करवी–चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म की स्थिति एवं ट्रेनों के संचालन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ, सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
यात्रियों ने कुछ सुविधाओं की सराहना की तो वहीं कुछ बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता भी बताई, जिन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया गया। श्री द्विवेदी ने कहा कि चित्रकूट धाम एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेलवे सुविधाएँ मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने यात्रियों को विश्वास दिलाया कि प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार हेतु रेलवे प्रशासन से समन्वय किया जाएगा, जिससे भविष्य में यात्रियों को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।
इस निरीक्षण कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि एवं सहयोगीगण भी उपस्थित रहे। पूरे निरीक्षण का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और चित्रकूट धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेलवे सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।












Leave a Reply